पुरवा थाना पुलिस ने 315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को पकड़ा
उन्नाव, 24 मार्च:
जनपद उन्नाव के थाना पुरवा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 मार्च को उपनिरीक्षक विनोद सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम जगेथा के पास संदिग्ध अवस्था में मिले युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप उर्फ कुल्ली पुत्र गुरुप्रसाद लोध निवासी ग्राम चितौली, थाना माखी, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना पुरवा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 65/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद सिंह, कांस्टेबल शेषनारायण द्विवेदी और कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।
