नई दिल्ली | 25 मार्च 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर चिंता जताते हुए केरल का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनकी जगह केरल का दौरा करेंगे।
दरअसल, सोनिया गांधी को हाल ही में दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां जांच में ब्रोंकियल अस्थमा बढ़ने की पुष्टि हुई।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, ठंड और प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव के कारण उनकी स्थिति प्रभावित हुई। एहतियातन उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और उन्हें एंटीबायोटिक्स व अन्य जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।
इस घटनाक्रम के चलते कांग्रेस के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है, जबकि पार्टी नेतृत्व ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
