उन्नाव। अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थानाक्षेत्र मौरावां में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि आज निशांत सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 पुरवा ने अपनी टीम और स्थानीय पुलिस बल के साथ सरैया बाजार और बतूआ शाहपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान 72 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए हैं। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त —
- कल्लू पुत्र बुद्धिलाल, निवासी जनवारनखेड़ा, थाना मौरावां।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
