Oplus_16908288
रायबरेली। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील सामग्री अपलोड कर बदनाम करने और विदेश से धमकी दिलाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना बछरावां में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी मोहम्मद तौफिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बछरावां थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी रुक्साना बानो पुत्री मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि दो वर्ष पहले उसका रिश्ता ग्राम दोस्तपुर निवासी मोहम्मद तौफिक से तय हुआ था। आरोप है कि युवक ने निकाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने कुवैत जाकर पैसा कमाने का बहाना किया और नंबर ब्लॉक कर लिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि तौफिक ने उसकी छोटी बहन फिजा पर भी गलत नजर रखी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके नाम से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो–वीडियो वायरल कर दिए और पोस्ट पर गंदी टिप्पणियाँ लिखकर बदनाम किया।
इसी बीच कुवैत के नंबरों—+96560905233, +96566413950 और +96560619124—से उसे पाँच लाख रुपये की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने मामला साइबर सेल हजरतगंज और 1090 महिला हेल्पलाइन पर दर्ज कराया है।
रुक्साना का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाना बछरावां पहुँची तो उसे सुबह 11 बजे से देर शाम तक थाने में बैठाए रखा गया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली से हस्तक्षेप कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
