पाटन, उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के पाटन–पुरवा संपर्क मार्ग पर पनहन के आगे लगे ओवरलोड बैरीकेटिंग को बीती रात किसी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैरीकेटिंग टूटकर सड़क पर बुरी तरह लटक गई है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
लटके बैरीकेटिंग के कारण राहगीरों, बाइक और चारपहिया वाहनों की आवाजाही खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों ने शासन–प्रशासन से बैरीकेटिंग की तत्काल मरम्मत कराने और इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
