समाज की एकता और 8 फरवरी लखनऊ कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति
पुरवा, उन्नाव।
महारानी वीरांगना अवन्ती बाई लोधी शिक्षा उत्थान समिति के प्रदेश कार्यालय पर रविवार को सहभोज एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र तथा समाज के अनेक वरिष्ठ व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सहभोज से पूर्व आयोजित बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी उत्तम चंद लोधी ने अपने विचार रखते हुए समाज को संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकजुटता और सक्रिय भागीदारी बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मोती लाल लोधी, प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र लोधी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार लोधी, सत्या राजपूत, भिखारी लाल लोधी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में 8 फरवरी को लखनऊ में आयोजित स्वामी ब्रह्मानंद लोधी के कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर भी चर्चा की गई।
सहभोज कार्यक्रम में संदीप लोधी, डॉ. बीएम वर्मा, रमाकांत लोधी, चुन्नू लोधी, वीरेंद्र लोधी, अर्जुन लोधी, गौतम कुमार लोधी, बुद्धि लाल लोधी, रामप्रकाश लोधी, बराती लाल लोधी, मुनेश्वर लोधी, पुरुषोत्तम लोधी, राधेश्याम लोधी, बीरपाल राजपूत, प्रधान रामबाबू लोधी सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।
