लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड संख्या 18 के अंतर्गत मानस नगर कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार, 1 फरवरी को संपन्न हुआ। यह शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट द्वारा मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के आशीर्वाद से किया गया।
मानस नगर कॉलोनी में वकील अहमद के घर से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुमन सिंह के घर होते हुए माला खरे के घर तक लगभग 40 मीटर लंबी एवं 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क तथा नाली का नवनिर्माण किया जाएगा। यह कार्य पार्षद निधि से लगभग 4.5 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ धूप-दीप पूजा के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह एवं अभय द्विवेदी द्वारा नारियल फोड़ा गया तथा आलोक श्रीवास्तव, सेक्टर संयोजक द्वारा फावड़ा मारकर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कराई गई। कार्यक्रम में पार्षद रामनरेश रावत, भाजपा के कार्यकर्ता, मानस नगर कॉलोनी के समस्त निवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मानस नगर कॉलोनी की यह सड़क वर्षों से कच्ची पड़ी हुई थी, जिससे घरों का पानी सड़क पर भर जाता था। इससे बच्चों, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के निर्माण से जलभराव की समस्या समाप्त होगी और कॉलोनीवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर कॉलोनी के लोगों ने पार्षद रामनरेश रावत का फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पार्षद रामनरेश रावत ने इस विकास कार्य का श्रेय मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को देते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद और सहयोग से ही क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी ने मानस नगर कॉलोनी के निवासियों एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की ओर से लखनऊ सांसद एवं रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह , विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह , महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल , भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , नगर आयुक्त गौरव कुमार , पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट एवं मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुमन सिंह, माला खरे, शिखा सक्सेना, रितेश दुबे, फूलचंद गौतम, कमलेश यादव, जयराम यादव, विजय यादव, हरिलाल गोस्वामी, कमलेश शर्मा, कृष्ण यादव सहित मानस नगर कॉलोनी के निवासी एवं आसपास के भाजपा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
