उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर में अपनी सामाजिक सेवा के लिए चर्चित समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने गंभीर बीमारी से जूझ रही एक महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देकर सच्ची सेवा भावना का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर ब्लॉक के अकवारा गांव (पोस्ट भगवन्तनगर) निवासी प्रज्ञा सिंह, पत्नी बालेन्द्र सिंह उर्फ चेतन, पिछले कुछ महीनों से जटिल बीमारी से पीड़ित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में परिजनों ने समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह से मदद की गुहार लगाई।
मदद की अपील मिलते ही पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह को पीड़ित परिवार के घर भेजा। मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बालेन्द्र सिंह को आर्थिक सहायता सौंपी और प्रज्ञा सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सधन सिंह, प्रखर सिंह (अकवारा), रामजी यादव, सुनील सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है और लोग इसे सच्ची समाजसेवा का उदाहरण बता रहे हैं।
