उन्नाव (सफीपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सफीपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण (Abetment of Suicide) मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
थाना सफीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 152/26 के तहत अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 108 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं।
घेराबंदी कर ग्राम उमरपुर प्रीतम के पास से पकड़ा गया
शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर उप-निरीक्षक संजीव कुमार तोमर अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए। पुलिस टीम ने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरपुर प्रीतम के पास घेराबंदी की और अभियुक्त शिवशंकर (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: शिवशंकर पुत्र रामकुमार वर्मा
- उम्र: लगभग 44 वर्ष
- पता: मोहल्ला सराय सूबेदार पूर्वी, स्टेशन रोड, कस्बा व थाना सफीपुर, जनपद उन्नाव।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्यवाही में सफीपुर थाने के जांबाज पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
- उ0नि0 संजीव कुमार तोमर
- उ0नि0 विनोद कुमार सरोज
- कांस्टेबल निपुण मान, जितेन्द्र नादर, अंकित कुमार और रोहित यादव।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
