
भगवन्तनगर उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के बदरका गांव में 20 अक्टूबर को हुए मार्ग दुर्घटना में सुभाष पुत्र रामगोपाल का असमय निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की सूचना ग्रामवासियों ने समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को दी।सूचना मिलते ही पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गांव पहुंचे और दिवंगत सुभाष के परिजनों – माता झब्बो देवी, पत्नी सुमन, 13 वर्षीय पुत्री नेहा और 10 वर्षीय पुत्र शिवा – से मिलकर हालचाल जाना। परिवार की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने आर्थिक मदद प्रदान की और परिवार को सांत्वना दी। पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और पढ़ाई में किसी तरह की कमी होने पर वे फिर से सहायता करेंगे।परिवार के मुखिया के असमय निधन से परिवार पर गहरा दुख छाया है, लेकिन समाजसेवी की मदद ने उनके कठिन समय में उम्मीद जगाई। आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का धन्यवाद किया और भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।इस मौके पर क्षेत्रीय लोग भी मौजूद थे और समाजसेवी द्वारा की गई मदद की सराहना की। मौके पर शिवम, अंकित सिंह, सेनू यादव, जीतेन्द्र पटेल, अनीश यादव, अनिल सिंह, छेददू, रोहित सिंह, प्रखर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
