लखनऊ। राजधानी के थाना आशियाना पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, वादी द्वारा थाना आशियाना में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 95/2026 के तहत धारा 65(1) बीएनएस और 4(2) पाक्सो एक्ट (POCSO Act) में मुकदमा पंजीकृत किया।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
मुकदमा दर्ज होने के बाद थाना आशियाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को सेक्टर एम-1, रिक्शा कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: सर्वजीत निषाद (उम्र करीब 19 वर्ष)
- निवासी: ग्राम भरथा, थाना रेउसा, जनपद सीतापुर।
- वर्तमान पता: तिरंगा गेट, सेक्टर एम-1, आशियाना, लखनऊ (किराये का मकान)।
पुलिस टीम की तत्परता
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, उ0नि0 ओम प्रकाश यादव, व0उ0नि0 धर्मवीर शाही समेत कुलभूषण सिंह, संतोष कुमार, दिनेश सिंह और पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों से भी जानकारी जुटा रही है।
