नई दिल्ली। Indian Air Force का एक Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान गुरुवार रात असम के Karbi Anglong district में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई।
वायुसेना के अनुसार यह दो सीटों वाला लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था और उसने असम के Jorhat से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान शाम करीब 7:42 बजे विमान का रडार और नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया, जिसके बाद विमान के लापता होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद विमान का मलबा जोरहाट से करीब 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग जिले के दुर्गम क्षेत्र में मिला।
हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत हो गई। वायुसेना ने दोनों अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा सैन्य परिवार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
रूसी कंपनी सुखोई द्वारा निर्मित यह लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना के सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक माना जाता है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Source – social media viral news
