अजयपुर गांव के पास हुआ हादसा, एम्बुलेंस से CHC पुरवा में कराया गया भर्ती
उन्नाव/पुरवा। कोतवाली पुरवा क्षेत्र के ग्राम अजयपुर में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार देवेन्द्र (पुत्र दीपक धोबी) अपाची मोटरसाइकिल से अशावर से पुरवा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान करीब 11 बजे अचानक एक जंगली सुअर सड़क पर आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में देवेन्द्र का बायां पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुरवा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही के कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे राहगीरों को खतरा बना रहता है।
