उन्नाव । जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 अप्रैल 2026 को ग्राम मुनऊखेड़ा निवासी विवेक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने थाना बिहार में तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि पुरानी रंजिश को लेकर पंकज पुत्र स्व. संतोष (निवासी जपसरा) और उसके साथी अर्पित पुत्र स्व. शिव बहादुर सिंह ने उनके साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया। इस हमले में विवेक सिंह बाल-बाल बच गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 103/25, धारा 109(1)/352/3(5) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार अवस्थी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी शुरू की।
आज दिनांक 04 अप्रैल को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने पितुआखेड़ा बैरियर के पास से मुख्य अभियुक्त पंकज को धर दबोचा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उ.नि. देवेन्द्र कुमार अवस्थी (थाना बिहार)
- कांस्टेबल विपिन कुमार
