एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
उन्नाव, 27 मार्च 2026।
जनपद उन्नाव के थाना सफीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना सफीपुर में दर्ज मु0अ0सं0 173/2026 से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उ0नि0 योगेन्द्र प्रताप सिंह व उ0नि0 संजीव कुमार तोमर ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रहमान बेग पुत्र रईस बेग उम्र करीब 20 वर्ष, कासिब बेग पुत्र अतीक बेग उम्र करीब 22 वर्ष तथा राजेन्द्र पुत्र मंगलू उम्र करीब 50 वर्ष शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम शेरपुर खुर्द थाना सफीपुर जनपद उन्नाव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, आरोपी रहमान बेग पर पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं कासिब बेग के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 योगेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 संजीव कुमार तोमर, कांस्टेबल राहुल सैनी, कांस्टेबल राहुल दिवाकर, कांस्टेबल जितेन्द्र नाटर तथा महिला कांस्टेबल प्रीती तोमर शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
