उन्नाव, 23 मार्च 2026। जनपद उन्नाव की तहसील सदर में आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव एवं उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने तहसील दिवस में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
