oplus_0
पाटन,उन्नाव।तहसील बीघापुर के कस्बा पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए महिलाओं के सम्मान और सेवा को समर्पित एक भव्य आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान श्वेता चौधरी, उनके पति कुलदीप चौधरी एवं माता श्यामा देवी की पहल पर कस्बा पाटन स्थित ग्राम प्रधान के आवास पर विशाल भंडारे एवं साल वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हुई, जहां ग्राम पंचायत की महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन के दौरान लगभग दो हजार महिलाओं को ठंड से बचाव के उद्देश्य से साल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाली महिलाओं में तकिया पाटन, ब्रह्मदेव नगर, ठाकुर जी खेड़ा, अहिरन खेड़ा सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरे और टोले शामिल रहे।
भंडारे में महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम सुबह से प्रारंभ होकर देर शाम तक चलता रहा, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्वेता चौधरी ने कहा कि समाज में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। महिलाएं परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान से ही सामाजिक संतुलन व समरसता बनी रहती है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप चौधरी ने कहा कि मां, बहन, दादी और बुजुर्ग महिलाओं की सेवा और सम्मान करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सम्मान पाकर ग्राम प्रधान परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। बुजुर्ग महिलाओं ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से गांव में भाईचारा, सहयोग और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।
आयोजन में जयशंकर अवस्थी, अरविंद पटेल (प्रबंधक), संतोष कुमार, मनोज द्विवेदी, तालिब हुसैन, सीबू खान, अंशुल श्रीवास्तव, अमरनाथ, ऋषि दीक्षित, विमल श्रीवास्तव, महेश तिवारी, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, आनंद वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, राकेश कुमार, बचोले सिंह, अंशू श्रीवास्तव, प्रेम शंकर तिवारी, केशव त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, ज्ञानचंद पटेल, गिरीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं शांति व्यवस्था बनी रही।
