उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना सफीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना सफीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 155/2024, धारा 8/15/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त हजारीलाल (45 वर्ष) को 22 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कस्बा सफीपुर स्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड से दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त हजारीलाल पुत्र पूरनलाल, निवासी ग्राम नौगवां जागीर, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इस कार्रवाई को उ0नि0 अनिल कुमार राजपूत एवं हे0का0 राजीव कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।सफीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
