विश्व क्षय रोग दिवस पर निराला प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
उन्नाव, 24 मार्च:
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह, उन्नाव में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज ने की।
समारोह में जिले की 150 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किए जाने पर उनके ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित प्रधानों को स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणी में महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता और सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
