उन्नाव। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अचलगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को देवी शंकर पुत्र राम सुख निवासी पड़रीकला, थाना अचलगंज ने थाना अचलगंज में तहरीर देकर बताया था कि उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP35 AY 2586) बालेश्वरी मंदिर परिसर से चोरी हो गई है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 73/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और उसी दिन कार्रवाई करते हुए आरोपी हस्सान उर्फ कासान पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला चिकवाई, थाना अचलगंज जनपद उन्नाव (उम्र लगभग 19 वर्ष) को उन्नाव–रायबरेली रोड स्थित कुरमा पुल के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP35 AY 2586) बरामद हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 341(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 506/2025 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक ऋषि कपूर, कांस्टेबल अमरजीत, कांस्टेबल भरत चौहान, कांस्टेबल कपिल कुमार नागर और कांस्टेबल प्रवीण चौरसिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
