इंद्रराज राजपूत, बाराबंकी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामसनेहीघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहे, धारदार हथियार और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर 27 फरवरी 2026 को थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम ने बनपुरवा नाला पुलिया के पास से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद कासिम पुत्र स्व. मोहम्मद जलील निवासी ग्राम हटिया सिद्धौर थाना असन्द्रा, मोहम्मद कलीम पुत्र मोहम्मद मतीन निवासी सुसवई थाना असन्द्रा, मोहम्मद अकमल पुत्र स्व. मोहम्मद नफीस निवासी सुसवई थाना असन्द्रा तथा शहाबुद्दीन पुत्र स्व. वसीमुद्दीन निवासी भेजन टोला थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।
बरामदगी का विवरण
- मोहम्मद कासिम के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 जिंदा कारतूस
- मोहम्मद कलीम के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिंदा कारतूस
- मोहम्मद अकमल के कब्जे से 01 अदद अवैध बांका
- शहाबुद्दीन के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू
- कुल 04 अदद मोटरसाइकिल
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और जंगल क्षेत्र में चोरी-छिपे जंगली जानवरों का शिकार करते थे। 27 फरवरी को भी ये लोग बनपुरवा के जंगल में शिकार की फिराक में पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है तथा उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार पटेल, देवतानन्द सिंह, अश्वनी प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन कुमार तथा कांस्टेबल कृष्णानन्द चौरसिया, बालेन्द्र, रमापति, राम सिंह और अभिषेक सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
