उन्नाव। थाना बिहार पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिहार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार जटाशंकर पुत्र स्व. राजाराम निवासी ग्राम बहादुरखेड़ा थाना बिहार जनपद उन्नाव, हाल पता अकबरपुरखेड़ा थाना बारासगवर जिला उन्नाव, न्यायालय से निर्गत एनबीडब्ल्यू एसटी संख्या 42/1988 एवं अपील संख्या 254/1990 के प्रकरण में लगभग 20 वर्षों से वांछित चल रहा था।
थाना बिहार पुलिस ने 26 फरवरी 2026 को रायबरेली हाईवे पर बिहार मोड़ मार्ग के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मो. अनीस तथा कांस्टेबल दीपेश कुमार थाना बिहार उन्नाव शामिल रहे।
पुलिस द्वारा लंबित वारंटों की तामील हेतु अभियान लगातार जारी है।
