उन्नाव (RY News): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बीते 6 मई 2026 को अहमद नगर, शुक्लागंज निवासी अली हुसैन ने थाना गंगाघाट में अपने घर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मु0अ0सं0 0236/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
थाना गंगाघाट पुलिस टीम गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर जांच में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने नेतुआ मोड़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
- विशाल निषाद (19 वर्ष): पुत्र देवीदीन, निवासी कटहादल नरायनपुर, थाना गंगाघाट।
- सोम्य कुमार रावत उर्फ मेन्डी (19 वर्ष): पुत्र सुनील कुमार रावत, निवासी सर्वोदय नगर, गंगाघाट।
पुलिस टीम की तत्परता
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान के साथ हेड कांस्टेबल सुशील शर्मा, कांस्टेबल अम्बरीश कुमार, कांस्टेबल युगेश प्रजापति, रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक सिंह और साहिल शामिल रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।
