उन्नाव। विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम बाबूखेड़ा में प्रकाश पाण्डेय के आवास पर बाबा मनकामेश्वर सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी भास्कर स्वरूप जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धालुओं ने धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात किया। आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। संतों का सानिध्य जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मिक शांति तथा आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है।
इस अवसर पर कमलाकांत शुक्ला, गंगा शंकर तिवारी, गौरव अवस्थी, आशु बाजपेई, आशु तिवारी, राकेश शुक्ला, प्रभु शंकर पाण्डेय, रज्जू बाजपेई, शंकर सिंह भदौरिया, महेश द्विवेदी, आदर्श तिवारी, बसंत शुक्ला, करुणा शंकर तिवारी, अजय त्रिवेदी, गुरुबक्श सिंह, पप्पू पाण्डेय, कुनाल पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय, रेशु दुबे, विनोद सिंह, निर्भय सिंह ‘लाला’, शुभांशु सिंह ‘रुद्र’, अभय सिंह, विजय बहादुर पटेल, पप्पू यादव, भोले शंकर, सुशील सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजन का समापन संतों के आशीर्वचन, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
