सिकंदरपुर कर्ण/उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक अंतर्गत रावल गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा (45) और उनकी 11 वर्षीय पुत्री शिवानी हाल ही में मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में दुर्गेश मिश्रा का पैर टूट गया, जबकि उनकी पुत्री शिवानी के हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया।
परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। परिवार की आय का मुख्य साधन ई-रिक्शा था। दुर्घटना के बाद दुर्गेश के घायल होने से आय का साधन भी प्रभावित हो गया। ऐसे में परिवार के सामने रोजमर्रा के भरण-पोषण के साथ दोनों घायलों के इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो गया। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज तक रोकना पड़ा।
परिवार की विषम परिस्थिति की जानकारी राष्ट्रसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को हुई तो उन्होंने तत्काल सहायता के लिए अपने बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह को पीड़ित परिवार के पास भेजा। मानवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने घायल दुर्गेश मिश्रा से इलाज की स्थिति के बारे में जानकारी ली। दुर्गेश ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण इलाज आगे जारी रखना मुश्किल हो गया है।
इस पर मानवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की ओर से दुर्गेश मिश्रा की 75 वर्षीय वृद्ध माताजी रामरती को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की परेशानी आने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान अरुण तिवारी, बब्बू मिश्रा, रामू शर्मा, दयाशंकर शर्मा, इकबाल सिंह प्रधान, आरके सिंह मामाजी, पंकज गुप्ता, बरन सिंह, चंदन, सौरभ, प्रखर, रामजी यादव, अशोक पासवान, आशू, सर्वेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने पर राष्ट्रसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के जनहितकारी कार्यों की सराहना की। लोगों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के संकट के समय सहायता के लिए आगे आना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का उदाहरण है।
