उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के लालगंज प्रथम निवासी युवा सौरभ यादव और अफसरी गांव निवासी राजकुमार सिंह के उपचार की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर इंजीनियर अंकित सिंह परिहार ने आर्थिक सहयोग करते हुए दोनों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।
बताया गया कि दोनों को उपचार की आवश्यकता थी और आर्थिक कठिनाई के कारण इलाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार ने अपने स्तर से आर्थिक प्रबंध कर उनके उपचार की व्यवस्था में सहयोग किया।
इस अवसर पर अंकित सिंह परिहार ने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य को आर्थिक परेशानी के कारण इलाज से वंचित न होना पड़े, यही उनका प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उनकी मदद करना उनका कर्तव्य है।
उन्होंने कहा, “परिवार मेरा है, जिम्मेदारी मेरी है। हम आपके हैं… आप हमारे हैं।”
अंकित सिंह परिहार द्वारा उपचार के लिए की गई आर्थिक मदद को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की बात कही।
