बीघापुर, उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर ब्लॉक अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी राहुल कुमार पटेल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके ऑपरेशन की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर इंजीनियर अंकित सिंह परिहार ने उपचार के लिए आवश्यक आर्थिक व्यवस्था कराई। इसके बाद राहुल कुमार पटेल का ऑपरेशन कराया गया।
अंकित सिंह परिहार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से उनका प्रयास रहा है कि परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक कठिनाई के कारण इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि सुख-दुख में परिवार के साथ खड़ा होना और जरूरत के समय सहयोग करना उनकी पारिवारिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा, “परिवार मेरा है, जिम्मेदारी मेरी है। हम आपके हैं—आप हमारे हैं।”
राहुल कुमार पटेल के उपचार में आर्थिक सहयोग मिलने के बाद परिजनों ने अंकित सिंह परिहार के प्रति आभार जताया। घटना को लेकर क्षेत्र में भी इसकी चर्चा रही।
