कानपुर। भैरमपुर आवास विकास स्थित प्रसिद्ध बरगदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अचानक मौसम बदल गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। भक्तों ने बारिश के बीच पूरी तन्मयता के साथ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।
बारिश के बीच मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे भगवान हनुमान और महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बारिश के बावजूद धार्मिक आयोजन में डटे रहे और पूजा-अर्चना में सहभागिता की।
आयोजन में हिन्दू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, सुमित मनी चौधरी एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश राजपूत, नैमिष अवस्थी, हिन्दू गौ रक्षक दल के रिशु राजपूत तथा हिन्दू रक्षा दल के राजा सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा सुधीर कुमार, कन्हैया राजपूत, अनिल राजपूत समेत क्षेत्र की मातृशक्ति से अंजू ठाकुर, लक्ष्मी मां, रागनी, सुशीला देवी और सीता राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ की समाप्ति के बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
