बलिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रेवती बस स्टैंड, बैरिया स्थित ओझा जी मैरेज हॉल में दलित चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से आत्मीय संवाद किया।
दलित चौपाल के दौरान सामाजिक न्याय, सम्मान, अधिकार और भाईचारे से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तक सम्मान, अवसर और अधिकार पहुंचाना सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक है। चौपाल को सामाजिक संवाद और संगठन की एकजुटता को मजबूत करने का प्रभावी मंच बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा समाज के लोगों के बीच आपसी भाईचारा और समरसता बढ़ाने का संकल्प लिया। सांसद अरुण भारती ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और सम्मान के साथ ही मजबूत एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, प्रदेश सचिव रिंकी निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष हरकेश पासवान, प्रदेश महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार, प्रदेश महासचिव सुनील पासवान, बलिया जिला अध्यक्ष अखिलेश रॉय, बलिया जिला प्रभारी राजू पासवान, वाराणसी जिला अध्यक्ष आशीष पटेल, प्रदेश सचिव सत्यम पाण्डेय, बक्सर जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने संगठन की मजबूती के साथ सामाजिक न्याय और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
