सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होगी कथा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जा रहा जोर
उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के गौरी गांव में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कथा स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह पहुंचे। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन और आवश्यक सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।
गौरी गांव में सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन प्रस्तावित है। इसे लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा की गई। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए उनके आवागमन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अरुण सिंह ने आयोजन से जुड़े लोगों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान संजय कुमार पांडेय (एमडी, सेमडे सिटी), मनीष कुमार, हिमांशु पांडेय, राकेश पाल, संदीप तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, दीपक कुमार शुक्ला और शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का प्रयास है कि कथा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और सात दिवसीय धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
