बीघापुर, उन्नाव।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी और ‘पुष्प फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने मात्र तीन दिनों के भीतर क्षेत्र की 60 बहनों के विवाह समारोहों में व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिया और भाई का फर्ज निभाया।
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के इस पुनीत कार्य की चर्चा पूरे जनपद में जोरों पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवंतनगर के इतिहास में आज तक किसी राजनेता या समाजसेवी ने इतने कम समय में इतने व्यापक स्तर पर जन-जन से जुड़ने का ऐसा कार्य नहीं किया है।
पुष्प फाउंडेशन की टीम ने निभाया साथ
विधानसभा के विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित इन वैवाहिक कार्यक्रमों में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुष्प फाउंडेशन की पूरी टीम सक्रिय रही। टीम ने न केवल बहनों की शादी में पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं, बल्कि परिजनों से मुलाकात कर उनके खुशियों में हाथ बंटाया। फाउंडेशन के इस सेवा भाव की क्षेत्र में ‘भूरि-भूरि’ प्रशंसा की जा रही है।
मौके पर मौजूद रहे क्षेत्र के गणमान्य लोग
इस दौरान पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के साथ मुख्य रूप से आर.के. मामा जी, पंकज सिंह बाबा, प्रधान दीपक सिंह, अतुल सिंह, ज्ञान सिंह और गोलू सिंह मौजूद रहे। इनके अलावा अजय पटेल (प्रधान पति, खरझारा), रिंकू गौतम, पाटन प्रधान कमलेश यादव, विक्रम यादव, अनूप यादव, राघवेंद्र सिंह और रामजी यादव सहित कई स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि इस तरह के सामाजिक सरोकारों से समाज में भाईचारे और सेवा की भावना को बल मिलता है। फिलहाल, भगवंतनगर में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के इस सेवा अभियान की चारों ओर सराहना हो रही है।
