उन्नाव (ब्यूरो): जनपद के पुरवा क्षेत्र अंतर्गत पासाखेड़ा में आगामी 1 जून से भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। श्री वीर बजरंगी बाबा की असीम अनुकंपा से आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। वीर बजरंगी सेवा समिति और समस्त भक्तगण इस भव्य आयोजन को अंतिम रूप देने में पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।
नैमिषारण्य के श्री मनमोहन जी महाराज करेंगे कथा रसपान
आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि इस सात दिवसीय संगीतमय कथा के व्यासपीठ पर नारदानंद आश्रम, नैमिषारण्य के सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री मनमोहन जी महाराज विराजमान होंगे। महाराज श्री अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे।
- कथा का समय: प्रतिदिन सायं 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक।
- मुख्य परीक्षित: आरती एवं दिनेश प्रजापति पूजा-अर्चना का मुख्य दायित्व संभालेंगे।
1 जून को सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा
कथा के शुभारंभ अवसर पर 01 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 07:00 बजे श्री वीर बजरंगी बाबा मंदिर से एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल पल्ह्रेश्वर बाबा मंदिर पहुंचेगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे।
8 जून को महापूर्णाहृति, कन्याभोज व विशाल भंडारा
सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति 08 जून 2026 (सोमवार) को होगी। इस दिन प्रातः काल महापूर्णाहृति एवं कन्याभोज का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे (महाप्रसादी वितरण) का आयोजन होगा।
कथा स्थल: श्री वीर बजरंगी मन्दिर (निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र), पासाखेड़ा, पुरवा, उन्नाव।
व्यवस्थाओं में जुटी सेवा समिति की टीम
इस वृहद धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए वीर बजरंगी सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री हरिहर प्रसाद बाजपेई, हरिकृष्ण शुक्ल, रामानंद द्विवेदी, गौरव बाजपेई, मयंक बाजपेई, छोटू बाजपेई, राजा शुक्ला, सुमित, मोहन सोनी, संदीप प्रजापति, रोहित प्रजापति और धर्मपाल सिंह सहित पूरी टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।
व्यवस्थापक विनय कुमार प्रजापति “गुड्डन” (पुत्र बाबूराम प्रजापति) ने बताया कि कथा स्थल पर टेंट, लाइट और साउंड की मुकम्मल व्यवस्था पूरी कर ली गई है। आयोजक मंडल, समस्त क्षेत्रवासियों व ग्रामवासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से इस कथा में पधारकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
हेल्पलाइन नंबर: किसी भी प्रकार की जानकारी या सहयोग के लिए समिति के संपर्क सूत्र 7897584834 पर संपर्क किया जा सकता है।
