उन्नाव (बीघापुर): विधानसभा क्षेत्र भगवन्तनगर अंतर्गत बीघापुर ब्लॉक के सगवर गांव में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस अग्निकांड में रामकिशोर यादव और सरजू देवी के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे उनके सामने अब आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
सब कुछ जलकर हुआ राख
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक रामकिशोर यादव (पुत्र स्व. रामनायक) और सरजू देवी (पत्नी सुधीर यादव) के घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, आवश्यक दस्तावेज और भूसा जलकर खाक हो गया। पीड़ितों का कहना है कि उनकी जीवन भर की जमा पूंजी इस आग की भेंट चढ़ गई।
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने तुरंत भेजा राहत दल
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी एवं पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने अपने बड़े भाई मानवेंद्र सिंह और अपनी टीम को पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए मौके पर भेजा।
मौके पर मिली राशन और आर्थिक मदद
मानवेंद्र सिंह ने टीम के साथ सगवर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। पुष्प फाउंडेशन की ओर से दोनों परिवारों को तत्काल राहत के रूप में:
- पर्याप्त राशन सामग्री
- नकद आर्थिक सहायता
- भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन प्रदान किया गया।
इस दौरान मानवेंद्र सिंह ने कहा कि, “पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सदैव क्षेत्रवासियों को अपना परिवार मानते हैं। संकट की इस घड़ी में हम इन परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेंगे।”
भावुक हुई पीड़ित महिला
मदद पाकर पीड़ित परिवार की मुखिया सरजू देवी भावुक हो उठीं। उन्होंने आंखों में आंसू लिए कहा कि, “सब कुछ जलने के बाद हम असहाय थे, लेकिन पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने जिस तरह हमारी सुध ली है, वैसा कोई अपना ही कर सकता है।” उन्होंने नम आंखों से समाजसेवी के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआएं दीं।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने की सराहना
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह परौरी, ग्राम प्रधान पति राममंगल मिश्रा और भोले सिंह प्रधान समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र प्रताप सिंह के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में उनका योगदान अनुकरणीय है।
टीम आरवाई न्यूज़ / रुद्र युक्ति
