कैंसर पीड़ित से लेकर ऑपरेशन तक, जरूरतमंदों के लिए बना सहारा
उन्नाव।
भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र को अपना परिवार मानने वाले अंकित सिंह परिहार ने एक बार फिर साबित किया है कि उनके लिए समाजसेवा कोई चुनावी औपचारिकता नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला संकल्प है। चुनाव हारने के बाद भी वे पूरे समर्पण के साथ पीड़ित और जरूरतमंद परिवारों की सेवा में जुटे हुए हैं, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाता है।
आज के दौर में जहां अधिकतर लोग केवल चुनावी मौसम में ही समाजसेवा करते नजर आते हैं, वहीं अंकित सिंह परिहार लगातार क्षेत्रवासियों के दुख-दर्द में सहभागी बन रहे हैं। उनकी इस सेवा भावना को लेकर लोग कहते हैं कि चुनाव हारने के बाद भी सेवा करते रहना आसान नहीं होता, लेकिन यह जज़्बा अंकित सिंह परिहार में साफ दिखाई देता है।
पिछले कई दशकों से अंकित सिंह परिहार द्वारा संचालित जीवन रक्षा मुहिम के तहत हजारों जरूरतमंद परिवारों को समय पर बेहतर इलाज मिल सका है। इसी क्रम में भगवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सगवर निवासी कैंसर पीड़ित रविंद्र सिंह के इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल आर्थिक व्यवस्था कर अस्पताल में धनराशि जमा कराई। इसकी रसीद वे स्वयं पीड़ित के घर पहुंचाकर सौंपे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके साथ ही मनीखेड़ा निवासी श्रीमती सरिता सिंह के ऑपरेशन का पूरा खर्च वहन कर उनका सफल ऑपरेशन भी संपन्न कराया गया। इस मदद से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अंकित सिंह परिहार की यह निरंतर सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है और इसी वजह से भगवंतनगर के लोग उन्हें केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते हैं।
