उन्नाव | बीघापुर
भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सथनी बाला खेड़ा निवासी एक असहाय वृद्धा की मदद कर पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने संवेदनशीलता और समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
वृद्धा सुखरानी देवी पत्नी स्वर्गीय बच्चूलाल के पैर में पहले से लगी प्लेट के कारण अंदरूनी सड़न शुरू हो गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के चलते उनका समुचित इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।
जब इस गंभीर स्थिति की जानकारी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की टीम की बहनों द्वारा उन्हें दी गई—गौरतलब है कि पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह समस्त नारी शक्ति को अपनी बहन मानते हैं—तो उन्होंने बिना देर किए वृद्धा के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर टीम की बहनें सनराइज हॉस्पिटल, बीघापुर पहुंचीं, जहां वृद्धा सुखरानी देवी को ऑपरेशन व इलाज हेतु आर्थिक मदद सौंपी गई। इस दौरान टीम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
इस मानवीय पहल को लेकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करते हैं।
