उन्नाव। जनपद के प्रतिष्ठित प्रोटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में कम्प्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के संचालक सूर्यपाल उर्फ प्रोटेक सर ने विद्यार्थियों को कम्प्यूटर सर्टिफिकेट प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर सीखने की प्रेरणा दी।
संचालक सूर्यपाल ने बताया कि प्रोटेक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट पिछले 22 वर्षों से क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहा है। संस्थान में DCA, ADCA, PGDCA, DST, CCA और CFA सहित विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स संचालित किए जाते हैं। प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप संस्थान के अनेक छात्र-छात्राएं विभिन्न शहरों में निजी एवं अन्य संस्थानों में कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 22 वर्षों में हजारों विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संस्थान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान सत्र में कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वालों में पिंकी, रजनी, तोसी, किरण, हिमांशु सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर शिक्षा सफलता की कुंजी बन चुकी है और प्रत्येक विद्यार्थी को तकनीकी ज्ञान के साथ अपने कौशल का निरंतर विकास करते रहना चाहिए।
