इंद्रराज राजपूत
बाराबंकी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तरीय चयन प्रक्रिया के अंतर्गत इस वर्ष सिविल सर्विसेज खो-खो प्रतियोगिता में लघु सिंचाई विभाग के तीन कार्मिकों ने राज्य स्तरीय चयन में स्थान प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है।
विभाग के अवर अभियंता सोमवीर सिंह यादव, प्रमोद तिवारी एवं अमीन अरविंद सिंह ने खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय चयन में अपनी जगह बनाई है। तीनों खिलाड़ियों के चयन से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 24 एवं 25 अगस्त 2026 को जनपद कासगंज में प्रस्तावित है। चयनित तीनों कार्मिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लघु सिंचाई विभाग एवं मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय चयन पर विभागीय सहकर्मियों एवं अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के माध्यम से विभाग एवं मंडल का नाम रोशन करेंगे।
