उन्नाव, 11 नवम्बर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ ने बताया कि जनपद उन्नाव की तहसील हसनगंज के ग्राम नवई, रैनापुर, रसूलपुर बकिया तथा तहसील पुरवा के ग्राम कसरौर की शत्रु सम्पत्ति की भूमि ई-नीलामी के माध्यम से ऑनलाइन विक्रय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह नीलामी एमएसटीसी पोर्टल (www.mstcecommerce.com) पर “जैसा है, जहां है और जो कुछ है” के आधार पर आयोजित होगी। ई-नीलामी 17 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी एमएसटीसी वेबसाइट पर दिए गए नियम व शर्तों को देखकर ईएमडी राशि जमा कर बोली में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
इसके साथ ही शत्रु सम्पत्ति से संबंधित जानकारी हेतु तहसील पुरवा में 13 नवम्बर तथा तहसील हसनगंज में 14 और 15 नवम्बर को कैम्प आयोजित किए जाएंगे। इन कैम्पों में पर्यवेक्षक कोमल यादव (मो. 9565695255) एवं संबंधित उप जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
