उन्नाव।राष्ट्रीय लोक अदालत (13 दिसम्बर 2025) को सफल बनाने के उद्देश्य से आज जनपद न्यायालय परिसर, उन्नाव से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव अनिल कुमार वर्मा-I ने वाहन को प्रातः 10 बजे शुभारंभ किया।
यह प्रचार वाहन जनपद न्यायालय परिसर से निकलकर बड़ा चौराहा, शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, तहसीलों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे तक पहुंचेगा तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 दिसम्बर 2025) के संबंध में आम जनमानस को जागरूक करेगा।
अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव मनीष निगम ने बताया कि इस प्रचार अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत की प्रक्रिया और उसके लाभों से अवगत कराना है ताकि आमजन अपने विवादों का निस्तारण सुलह-सहमति के माध्यम से करा सकें।
इस अवसर पर जनपद न्यायालय उन्नाव के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन उन्नाव के प्रतिनिधि गिरीश कुमार मिश्र, महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पुलिसकर्मी तथा पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
