उन्नाव। थाना बिहार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर लोन में सोमवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
पीड़ित पक्ष की रन्नो देवी पत्नी महेश कुमार त्रिवेदी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विपक्षी ओम और नमन पुत्रगण अनुपम अपने अन्य साथियों के साथ एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गए। रन्नो देवी के अनुसार, उन्होंने उन पर हमला किया और जब उनके पति महेश कुमार त्रिवेदी बचाने पहुंचे तो उन्हें भी मारा-पीटा गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राहुल सिंह गौर ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
