बालिका छात्रावास, CUBE सेंटर और HPV टीकाकरण अभियान का भी उद्घाटन
उन्नाव/नवाबगंज। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश परिसर में सोमवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने “नारी – Nurturing AI Revolution for Inclusion Women in Tech” योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिका छात्रावास की पट्टिका का अनावरण, सेंटर फॉर यूनिवर्सल बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप (CUBE) का उद्घाटन किया तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।
महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल — ‘नारी योजना’ लॉन्च
राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू की गई 2.20 करोड़ रुपए की “नारी योजना” प्रदेश की बेटियों को तकनीक, स्टार्टअप, शोध, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना भविष्य के भारत को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी।
महामहिम ने किया वृक्षारोपण, बालिकाओं को दिया आशीर्वाद
एम्फीथियेटर परिसर में राज्यपाल ने सिंदूर का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की 25 लाभार्थी बालिकाओं को फलों की टोकरी, मेडिकल किट और प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
स्टार्टअप व टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का अवलोकन
राज्यपाल ने
- HerV Energy Pvt Ltd
- Greenovex Pvt Ltd
- Green Hydrogen
- Birla Innovation Pvt Ltd
तथा महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स के एक्सपीरियंस जोन का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
राज्यपाल ने कहा— बेटियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं
अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा—
- “भारत की बेटियां नीति-निर्माण, विज्ञान, खेल, तकनीक हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।”
- “स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहीं हैं।”
- “गांव-गांव तक महिला सशक्तिकरण की रोशनी पहुंच चुकी है।”
उन्होंने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर इसकी ऐतिहासिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।
CUBE सेंटर और नया छात्रावास — बेटियों की सुरक्षा व उन्नति का कदम
विश्वस्तरीय तकनीक से लैस CUBE सेंटर और 472 बालिकाओं के लिए नए आधुनिक छात्रावास के उद्घाटन को उन्होंने बेटियों की सुरक्षा और विकास की दिशा में प्रभावी कदम बताया।
UP— उच्च शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश एनरोलमेंट में देश का सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शामिल रहे अधिकारी
कार्यक्रम में मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारीगण, एसडीएम, सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रबंधक, स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
