प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तीर्थराज प्रयाग में पुण्य प्रदायिनी माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण और मंगल की कामना की।
सीएम योगी ने गंगा आरती में शामिल होकर “देवि सुरेश्वरि भगवति गंगे…” स्तोत्र का उच्चारण करते हुए मां गंगा की पवित्र धारा को नमन किया। उन्होंने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जीवनधारा हैं, जिनके संरक्षण व स्वच्छता का संकल्प प्रत्येक नागरिक को लेना चाहिए।
तीर्थराज प्रयाग में मुख्यमंत्री की उपस्थिति के दौरान श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे प्रदेश के लिए मंगलकारी क्षण बताया।
