लखनऊ।मुंशी पुलिया चौराहे के निकट डीबीएस लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित निःशुल्क रैन बसेरे का बुधवार को लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। उन्होंने रैन बसेरे की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा सामाजिक दायित्व से जुड़ी इस पहल की सराहना की।

फाउंडेशन के संस्थापक डी.बी. सिंह ने बताया कि रैन बसेरे में लगभग 50 लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। भूमि की ठंड से बचाव के लिए तख्त, गद्दे और कंबल लगाए गए हैं। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड का सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही फाउंडेशन के सदस्य प्रतिदिन रैन बसेरे की देखरेख करेंगे, ताकि किसी जरूरतमंद को कोई असुविधा न हो।
उद्घाटन के दौरान विधायक श्रीवास्तव ने सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया और कहा कि यह रैन बसेरा खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर लोगों के लिए सुरक्षा और सहारा प्रदान करेगा। उन्होंने फाउंडेशन को समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक समर्पण और सामुदायिक सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया।
