उन्नाव/भगवंतनगर। मुड़ियन खेड़ा के पास 29 नवंबर को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए करन कुमार गौतम (22) पुत्र लालचंद्र गौतम का 3 दिसंबर को उपचार के दौरान निधन हो गया। असमय हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद दयनीय होने के कारण परिवार पूरी तरह असहाय हो गया था।
सूचना पाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह रविवार को दिवंगत करन गौतम के घर वार्ड नंबर 1, पतारी, भगवंतनगर पहुंचे। उन्होंने गमगीन परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और करन की माता को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में भी किसी भी कठिन परिस्थिति में उनके परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
अचानक मिली इस सहायता पर पिता लालचंद्र, भाई आकाश सहित परिजन भावुक हो उठे और संकट की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाने के लिए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का आभार जताया।
इस दौरान समाजसेवी दीपक नारायण सोनी, रविंद्र कुमार, इकबाल सिंह प्रधान, राघवेंद्र सिंह, पंकज सिंह (मनी खेड़ा), प्रखर, गोवर्धन, सर्वेश कुमार, अनूप यादव, अंकित सिंह (बड़ी पनई) सहित कई लोग मौजूद रहे।
