मनोज शर्मा
लखनऊ |राजधानी लखनऊ में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न गंभीर घटनाओं के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया गया। यह यात्रा हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत श्री राजू दास जी महाराज के आवाहन पर आयोजित की गई।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में सामने आईं बलात्कार जैसी गंभीर घटनाओं तथा बांग्लादेश निवासी हिंदू दीपू चंद्र दास के साथ हुई कथित क्रूर घटना को लेकर संगठन में गहरा आक्रोश है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकालते हुए विरोध प्रदर्शन किया और लखनऊ जिला प्रशासन व शासन को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सरून चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अरुण शुक्ला, अवध क्षेत्र प्रभारी सचिन शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष स्वीकृत वाजपेई, जिला प्रभारी शिवम विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष विनय रस्तोगी, लखनऊ महानगर प्रभारी मुकेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष कार्तिकेय मिश्रा, लखनऊ महामंत्री तेज कुमार शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री अंबालिका रावत सहित बड़ी संख्या में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मौके पर मौजूद लखनऊ जिला प्रभारी शिवम विश्वकर्मा ने कहा कि लखनऊ जिले के अंतर्गत कई ऐसे चिन्हित स्थान हैं, जहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के निवास की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में उन्होंने लखनऊ महापौर को भी अवगत कराया है और उचित कार्रवाई की मांग की है।
