उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र के अंतर्गत मोहकमगंज एवं चमियानी में संचालित प्रोटेक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान ने अपने स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नववर्ष 2026 का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने केक काटकर नए साल का स्वागत बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया।
संस्थान के संचालक सूर्यपाल उर्फ प्रोटेक सर ने बताया कि बीते 21 वर्षों में प्रोटेक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थी आज विभिन्न शहरों में रोजगार प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं।
नववर्ष के अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अंकित, उमाशंकर, किरण, दीपिका, दीपशिखा, पिंकी, शालिनी, कुनाल, सचिन, आंचल, बुसरा, सोनम, सगुन, गौरव, महेक, रजनी, रागिनी, प्रिया, अमन, आकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रोटेक कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। संस्थान का लक्ष्य आने वाले वर्षों में और अधिक युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है।
नववर्ष समारोह के दौरान पूरे संस्थान में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
