पाटन, उन्नाव। तहसील बीघापुर मुख्यालय स्थित पाटन कस्बे में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. नरेश चंद्र गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर उनकी स्मृति में मोहन होम्यो हॉल एंड क्लीनिक परिसर में आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान वरिष्ठ एवं अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक होम्योपैथिक दवाओं का मुफ्त वितरण किया गया। शिविर में बीपी एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई, जबकि अन्य पैथोलॉजी जांचों में विशेष छूट भी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। वहीं दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मनमोहन गुप्ता एवं डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन समाज सेवा की भावना के तहत किया गया है। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
