लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने से जुड़े अनेक अहम प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिए गए।
मंत्रिपरिषद की इस बैठक में सुशासन, पारदर्शिता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, आर्थिक प्रगति तथा आमजन के जीवन को अधिक सुगम बनाने से संबंधित नीतिगत विषयों पर मंत्रियों की सहमति से मुहर लगाई गई। सरकार का लक्ष्य इन निर्णयों के माध्यम से विकास की गति को और तेज करना तथा प्रदेश को निवेश के लिए अधिक आकर्षक बनाना है।
बैठक में लिए गए निर्णयों को विकसित, आत्मनिर्भर और निवेशोन्मुख उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इन नीतिगत फैसलों से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
