कानपुर। शहर में आयोजित एक अहम बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने संगठनात्मक विवादों पर विराम लगाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो और संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
बैठक में कहा गया कि संगठन पिछले तीन वर्षों से आंतरिक मतभेदों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा था, जिससे सामाजिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। अब सभी गुटों के बीच सहमति बनाकर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है।
संरक्षक समिति के अध्यक्ष नीरज कुशवाहा ने बताया कि महासभा लगभग 100 वर्षों से सक्रिय है और देश के 18 राज्यों में समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब संगठन नई ऊर्जा, एकता और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ेगा।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह समाज के हित, शिक्षा, संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे।
कार्यक्रम में केतकी कुशवाहा (राष्ट्रीय सचिव), स्वतंत्र कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, श्यामेश कुशवाहा, दीपू कुशवाहा, सुलेखा कुशवाहा, देवेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, जीतू कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को एकजुट कर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
