उन्नाव। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 12:30 बजे तहसील हसनगंज में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में संबंधित ब्लॉक क्षेत्र की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली शिक्षित बेरोजगार महिलाएँ और पुरुष भाग ले सकेंगे। उन्हें उद्योग लगाने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा उद्योग स्थापना से जुड़ी सहायक जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।कार्यक्रम के पश्चात इच्छुक प्रतिभागियों के लिए आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी की जाएंगी तथा सभी प्रतिभागियों का पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा।जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः 12:30 बजे तहसील सभागार, हसनगंज (उन्नाव) में उपस्थित होकर इस जागरूकता शिविर में भाग लें।उन्होंने अपील की कि सभी प्रतिभागी इस अवसर का लाभ उठाकर उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें।
